Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

कांग्रेस ने यूपी में जारी की 33 उम्मीदवारों की लिस्ट, गोरखपुर में सीएम योगी के खिलाफ महिला कैंडिडेट को उतारा मैदान में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने 33 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। खास बात यह रही कि प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने भी सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर में महिला उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला को टिकट दिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को 33 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। उम्मीदवारों की ये सूची छठे और सातवें चरण के चुनाव के लिए आई है। कांग्रेस ने सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर से चेतना पांडेय को टिकट दिया है। गोरखपुर ग्रामीण सीट से देवेंद्र निषाद, कुशीनगर से श्यामरती देवी, रामकोला से शंभू चौधरी, अतरौलिया से रमेश दूबे और दीदारगंज से अवधेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है.वहीं फेफना से जैनेंद्र कुमार पांडेय, बलिया नगर से ओम प्रकाश तिवारी, शाहगंज से परवेज आलम भुट्टो, जौनपुर से फैसल तबरेज हसन और मलहानी से पुष्पा शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है । इसके अलावा मुंगरा बादशाहपुर से प्रमोद सिंह, मछलीशहर माला देवी सोनकर, मड़ियाहूं मीरा रामचंद्र पांडेय, जाफराबाद से लक्ष्मी नगर, केराकत से राजेश गौतम, सैदपुर से सीमा देवी, जमनिया से फर्जाना खातून, मुगलसराय छब्बू पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। सैयदराजा से विमला देवी बिंद, चकिया से राम सुमेर राम, अजगरा से आशा देवी, शिवपुर से गिरीश पांडेय, वाराणसी उत्तर से गुलराना तबस्सुम, वाराणसी दक्षिण से मुदिता कपूर, वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा, सेवापुरी से अंजू सिंह उम्मीदवार है। आज जारी की गई इस लिस्ट में प्रियंका गांधी ने 15 महिलाओं को टिकट दिया है।

Leave a Comment