प्रियंका गांधी भी नहीं मना पाईं, यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस के यह नेता आज करेंगे सपा की सदस्यता ग्रहण - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

प्रियंका गांधी भी नहीं मना पाईं, यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस के यह नेता आज करेंगे सपा की सदस्यता ग्रहण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेता अपने भविष्य के लिए सुरक्षित ठिकाने तलाश रहे हैं। मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य समेत तीन भाजपा विधायकों ने समाजवादी पार्टी में जाने का एलान किया था। आज इसी कड़ी में एक बार फिर से कांग्रेस को पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा झटका लगने वाला है। सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद जो कि प्रियंका गांधी के बहुत ही खास माने जाते हैं, आज सपा का दामन थाम लेंगे।हालांकि इमरान मसूद ने सपा में जाने की घोषणा सोमवार को ही कर दी थी। जब से लगातार कांग्रेस आलाकमान उन्हें मनाने में लगा था। लेकिन मसूद नहीं मानें। आज दोपहर इमरान मसूद लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ कुछ और कांग्रेसी नेता सपा में शामिल हो रहे हैं ।

Related posts

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कराया मुंडन और कुलपति आवास पर गंगाजल का छिड़काव करने पहुंचे

admin

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा शुरू हुई, देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी बनाए गए सेंटर, धामी सरकार ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

admin

Holi 2k25 : गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भक्तों संग मनाई होली, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

admin

Leave a Comment