अमित शाह को उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मिली अहम जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

अमित शाह को उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मिली अहम जिम्मेदारी

आज 14 मार्च, दिन सोमवार है ।‌‌ अब होली के त्योहार को तीन दिन रह गए हैं। ‌होली की वजह से ही यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकारों के गठन को लेकर देरी हो रही है। अब दोनों राज्यों में होली बाद ही सरकार का गठन होगा। ‌ लेकिन आज भाजपा हाईकमान ने यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर सरकार के गठन को लेकर पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति कर दी है। मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, उत्तराखंड में राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, गोवा में नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन, मणिपुर में निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। बता दें कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं। इनमें से चार राज्यों यूपी उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 255 सीटें, मणिपुर में 32 सीटें, उत्तराखंड में 47 सीटें और गोवा में 20 सीटें जीती हैं। गोवा के अलावा बाकी तीन राज्यों में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है । बता दें कि गोवा में 40 विधानसभा की सीट है सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 21 सीट चाहिए। भाजपा के पास एक सीट कम है। फिलहाल पार्टी ने सरकार बनाने के लिए एक सीट का मैनेज कर लिया है। ‌

Related posts

Uttarakhand Dhami Government Cabinet Meeting 33 proposals Passed : जुलाई में पहली कैबिनेट की आयोजित बैठक में धामी सरकार ने 33 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

admin

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने 45 उम्मीदवारों की जारी की एक और लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

admin

पेपर लीक मामले में फरार चल रहे दोनों इनामी मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने लखनऊ से किया अरेस्ट

admin

Leave a Comment