Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने 45 उम्मीदवारों की जारी की एक और लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार रात अपने 45 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। जारी की गई इस टेस्ट में सबसे खास बात यह है योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया नगर से टिकट दिया गया है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक भाजपा के यह हैं उम्मीदवार। अमेठी से संजय सिंह, सुल्तानपुर से विनोद सिंह, इलाहाबाद उत्तर से हर्ष वाजपेयी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बाराबंकी से डॉ. रामकुमारी मौर्य, कोरांव से राजमणि कौल, टाण्डा से कपिलदेव वर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं, आलावपुर से त्रिवेणी राम, अकबरपुर से धर्मराज निषाद, पडरौना से मनीष जायसवाल, सलेमपुर से विजयलक्ष्मी गौतम, फूलपुर पवई से रामसूरत राजभर, घोसी से विजय राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी ने बलिया नगर से दयाशंकर सिंह, गाजीपुर से संगीत बलवंत बिंद, मुहम्मदाबाद से अलका राय, वाराणसी उत्तर से रवींद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिण से नीलकंठ तिवारी, वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव को टिकट दिया है। भदोही से रवींद्र त्रिपाठी, मिर्जापुर से रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान से रमाशंकर पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Leave a Comment