Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

अमित शाह को उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मिली अहम जिम्मेदारी

आज 14 मार्च, दिन सोमवार है ।‌‌ अब होली के त्योहार को तीन दिन रह गए हैं। ‌होली की वजह से ही यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकारों के गठन को लेकर देरी हो रही है। अब दोनों राज्यों में होली बाद ही सरकार का गठन होगा। ‌ लेकिन आज भाजपा हाईकमान ने यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर सरकार के गठन को लेकर पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति कर दी है। मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, उत्तराखंड में राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, गोवा में नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन, मणिपुर में निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। बता दें कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं। इनमें से चार राज्यों यूपी उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 255 सीटें, मणिपुर में 32 सीटें, उत्तराखंड में 47 सीटें और गोवा में 20 सीटें जीती हैं। गोवा के अलावा बाकी तीन राज्यों में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है । बता दें कि गोवा में 40 विधानसभा की सीट है सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 21 सीट चाहिए। भाजपा के पास एक सीट कम है। फिलहाल पार्टी ने सरकार बनाने के लिए एक सीट का मैनेज कर लिया है। ‌

Leave a Comment