Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 7, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

31 जनवरी तक पाबंदियों के बीच नेताओं को प्रचार करने के लिए दी गई अब यह नई रियायतें




पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 31 जनवरी तक चुनावी रैलियों, जनसभा, जुलूस और जलसे पर रोक लगा दी है। आयोजित आज बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयोग सुशील चंद्रा ने रोक को एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। रैलियों, रोड शो और जुलूस पर इस हफ्ते पाबंदी रहेगी। टीकाकरण और संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ये फैसला किया गया है।
केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक 31 जनवरी तक जारी रहेगी, लेकिन इसके साथ ही कुछ रियायत भी दी गई हैं। अब 5 लोगों की जगह 10 लोग डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा ले सकते हैं। कैंपेन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। वहीं चुनावी सभाओं में अब 300 की जगह 500 लोग हिस्सा ले सकते हैं।

Leave a Comment