अल्मोड़ा को मिली ₹138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

अल्मोड़ा को मिली ₹138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा में लगभग ₹138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश भर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती हेमा गैड़ा, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, डीएम श्री अंशुल सिंह, एसएसपी श्री चंद्रशेखर आर घोड़के सहित जनप्रतिनिधि, विवि प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम धामी ने औली मैराथन का किया शुभारंभ

admin

मसूरी की रहने वाली डॉ मृणालिनी भारद्वाज ने मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर अप का खिताब जीतकर दूसरे स्थान पर बनाई जगह

admin

पिथौरागढ़ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद सीएम धामी ने आज हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण, राहत बचाव के दिए निर्देश

admin

Leave a Comment