Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 15, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार, 17 अगस्त को भी छुट्टी रहेगी, सुखविंदर सरकार ने जारी किया आदेश 



हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त (सोमवार) को अवकाश रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल, उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह छुट्टी घोषित की है।

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने 15 अगस्त को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते शुक्रवार को 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी। शनिवार को बड़सर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी मुख्यमंत्री ने सोमवार को स्कूलों में अवकाश की बात दोहराई, जिसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए।

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 17 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के एवज में दिया गया है।

उपनिदेशकों और प्रधानाचार्यों को अनुपालन के निर्देश

शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी उपनिदेशकों और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसरों के प्रधानाचार्यों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अवकाश संबंधी आदेश का पालन सुनिश्चित करें।

यह आदेश स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली (IAS) की ओर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों, स्कूल प्रधानाचार्यों और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और अनुपालन के लिए भेजी गई हैं।

इस तरह स्वतंत्रता दिवस समारोहों में प्रदेशभर के विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी के बाद 17 अगस्त, सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

Leave a Comment