यूपी सूचना विभाग ने जारी किए गए विज्ञापन पर सपा की लाल टोपी पर भड़के अखिलेश  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी सूचना विभाग ने जारी किए गए विज्ञापन पर सपा की लाल टोपी पर भड़के अखिलेश 

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार के अफसरों पर गुस्सा भड़क गया है। मामला राज्य सूचना विभाग के अफसरों को लेकर है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग पर भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक प्रचार के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर वह इसकी जांच कराएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सूचना विभाग का काम सरकारी विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है, इसके बजाय ‘लाल टोपी’ दिखाकर फर्क बताने वाले राजनीतिक विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं जो स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रचार कार्य है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार आने पर सूचना विभाग के अधिकारियों की जांच की जाएगी। 

Related posts

यूपी में दर्दनाक हादसा : दुर्गा पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 5 की मौत, 50 से अधिक लोग झुलसे

admin

बसरही गांव कोलाहलपुर में दो पक्षों में विवाद का मामला थाने पहुंचा, तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

admin

निर्वाचन आयोग के रैलियों पर रोक लगाने के बाद यूपी में भाजपा ने लोगों से सीधे जुड़ने के लिए नया रास्ता ढूंढ लिया

admin

Leave a Comment