Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 17, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

कोरोना के मरीजों और होम आइसोलेशन को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने आज कोरोना के मरीजों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आइसोलेशन के हल्के और बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए रिवाइज्ड गाइडलाइंस जारी की हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो वर्षों में दुनिया के अलावा यह भारत में भी देखा गया है कि कोविड-19 के अधिकतर मामले बिना लक्षण और हल्के होते हैं।‌‌ ऐसे मामले आमतौर पर न्यूनतम दखलअंदाजी, सही मेडिकल गाइडेंस और मॉनिटरिंग के तहत मरीज घर पर ठीक हो जाते हैं। इस गाइडलाइन में कहा है कि कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के 7 दिन बाद और लगातार 3 दिन तक बुखार नहीं आने के बाद होम आइसोलेशन खत्म हो जाएगा और मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। होम आइसोलेशन पीरियड खत्म होने के बाद मरीज को दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। 

Leave a Comment