Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, मोदी ने कहा ‘मैं जिंदा लौट आया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में जबरदस्त चूक हुई है। इसकी बड़ी वजह रहा है वहां का खराब मौसम। दिल्ली से पीएम मोदी करीब एक बजे पंजाब के बठिंडा एयरपोर्ट पर उतरे थे। ‌ यहां से उन्हें फिरोजपुर रैली को संबोधित करने जाना था। ‌यही नहीं यहां पीएम मोदी कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करने वाले थे । बठिंडा में मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी फिरोजपुर के लिए सड़क मार्ग से ही अपने काफिले के साथ रवाना हुए।हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किलोमीटर दूर जब प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो, वहां कुछ प्रदर्शनकारी सड़क को जाम कर चुके थे। 20 मिनट तक प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर फंसे रहे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी। इसके बाद पीएम मोदी वापस बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कहा मैं सही सलामत जिंदा हूं। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक’’ करार दिया है। पीएम मोदी का रास्ता रोके जाने और रैली रद होने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई ट्वीट किए। जेपी नड्डा ने लिखा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी है और उसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भी कद्र नहीं है। जो सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात थी, वो थी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मसला। प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट में घुसने की इजाजत दी गई। दूसरी ओर किसान एकता मोर्चा ने कहा कि हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि मोदी की रैली रद होने की वजह किसानों और पंजाब के लोगों का भीषण विरोध है, जिन्होंने मोदी को अस्वीकार कर दिया है। इसकी वजह से मोदी को अपना कार्यक्रम रद करना पड़ा। मोदी की रैली में भी बहुत कम लोग मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर को तो जबरदस्ती रैली में भेजा गया था। पंजाबियों के निगेटिव रिस्पॉन्स की वजह से मोदी को अपना कार्यक्रम रद करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर फिरोजपुर में आयोजित पीएम मोदी की रैली रद करने के लिए विपक्ष बताया रहा है कि खराब मौसम और बारिश की वजह से भीड़ न जुटने की वजह से रद की गई है।

Leave a Comment