उत्तराखंड में ‘AI for All’ पहल का शुभारंभ, युवाओं को वैश्विक AI अवसरों से जोड़ने की तैयारी - Daily Lok Manch
July 31, 2026
Daily Lok Manch

उत्तराखंड में ‘AI for All’ पहल का शुभारंभ, युवाओं को वैश्विक AI अवसरों से जोड़ने की तैयारी

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में दून विश्वविद्यालय, IIT Madras, प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन और स्वयं प्लस के सहयोग से ‘AI for All’ पहल का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पाठ्यक्रमों की शुरुआत नहीं, बल्कि उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नई तकनीकों का उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि उनका सृजनकर्ता और नवाचार का नेतृत्वकर्ता बनाना है। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक भी गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और विश्वस्तरीय शिक्षा पहुंच सकेगी, जिससे विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।