Uttarakhand Char Dham Yatra : मौसम साफ होने के बाद चार धाम यात्रा में दिखाई देने लगी रौनक, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 4.26 लाख के पार  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Uttarakhand Char Dham Yatra : मौसम साफ होने के बाद चार धाम यात्रा में दिखाई देने लगी रौनक, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 4.26 लाख के पार 

उत्तराखंड में कई दिनों से खराब मौसम के बाद अब धीरे-धीरे चार धाम यात्रा में रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई है। भारी बारिश और बर्फबारी के बाद चार धाम मार्ग पर कई सड़कें प्रभावित थी। जिसकी वजह से पुलिस प्रशासन ने चार धाम यात्रा रोक दी थी। अब एक बार फिर चार धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है।

अभी तक चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 4.26 लाख के पार हो गया है। यमुनोत्री धाम में यात्रियों की संख्या, सबसे पहले 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। यमुनोत्री धाम की बात करें तो अभी तक 85,977श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, आज 6,861 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम में मत्था टेका। गंगोत्री धाम में यात्रियों की संख्या, गंगोत्री धाम के दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है. अभी तक 97,737श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंच चुके हैं। आज 7,739 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए। केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या, केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। अभी तक 1,42,788श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। आज केदारनाथ में 18,223 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। बदरीनाथ में अभी तक 1,00,116 श्रद्धालु बदरी विशाल के दर पर पहुंच चुके हैं। आज 13,214 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। इसी के साथ आज 46,037 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए।

Related posts

अमरनाथ यात्रा 2026: बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त रावी और सेहर खड्ड पर बने दो पुल फिर शुरू

admin

30 दिसंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

12 अगस्त, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment