सपा की लिस्ट जारी होने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को एक और नया नाम दिया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

सपा की लिस्ट जारी होने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को एक और नया नाम दिया


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा और सपा की लड़ाई अब पूरी तरह खुलकर सामने आ गई है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आए दिन जुबानी जंग तेज कर दी है। ‌ सोमवार शाम को समाजवादी पार्टी की जारी 159 प्रत्याशियों की जारी हुई लिस्ट के बाद भाजपा एक बार फिर अखिलेश यादव पर बरस पड़ी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अखिलेश यादव के पाकिस्तान वाले बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है । यही नहीं सीएम योगी ने अखिलेश को अब एक और नए नाम से संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं है। बता दें कि सीएम योगी अखिलेश यादव को अभी तक बबुआ कहकर बुला रहे थे। वहीं अखिलेश सीएम योगी को बाबा कहकर संबोधित करते हैं।

Related posts


यूपी में सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बाबा का बुलडोजर, पल भर में हुआ खंडहर में तब्दील, सीएम योगी पर दिया था विवादित बयान

admin

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम के रोसैया नहीं रहे, 88 साल की आयु में ली अंतिम सांस

admin

राष्ट्रपति के चुनाव में वोट डालने को लेकर शिवपाल यादव ने बताई मन की बात

admin

Leave a Comment