Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश


यूपी में सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बाबा का बुलडोजर, पल भर में हुआ खंडहर में तब्दील, सीएम योगी पर दिया था विवादित बयान

यूपी में योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालते ही अवैध संपत्तियों पर कब्जा और अपराधियों पर बुलडोजर चलने की रफ्तार हर दिन तेज होती जा रही है। आज बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर चला दिया। इस पेट्रोल पंप बरेली प्रशासन ने बुलडोजर से देखते ही देखते पूरा ही खंडहर में तब्दील कर दिया। यूपी सरकार की ओर से इस कार्रवाई को लेकर बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। सपा के विधायक शहजील इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर 4 दिन पहले विवादित बयान भी दिया था। ‌ इस्लाम ने कहा था-‘उनके मुंह से आवाज़ निकली तो हमारे बंदूकों से धुआं नही, गोलियां निकलेंगी। शहजिल इस्लाम पाटी के सम्मान समारोह में बोल रहे थे । बोलते-बोलते वह कुछ ऐसा बोल गए जो चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि अभी यूपी में कई ऐसे माफिया और अपराधी हैं जो सरकारी जमीनों या अवैध जमीनों पर कब्जा करके बैठे हैं, उनकी भी लिस्ट बननी शुरू हो गई है। जल्द ही उनके बनाए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू होगी। 

Leave a Comment