Joshimath sinking : दिल्ली से लौटने के बाद सीएम धामी ने जोशीमठ में राहत बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Joshimath sinking : दिल्ली से लौटने के बाद सीएम धामी ने जोशीमठ में राहत बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने राजधानी दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार 19 जनवरी को देहरादून में जोशीमठ में राहत बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग में सीएम धामी ने अधिकारियों से जोशीमठ में किए जा रहे राहत कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। ‌इसके साथ जोशीमठ में किये जा रहे कामों की समीक्षा की गई। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों से राहत कार्यों में तेजी लाने के साथ ही पुनर्वास के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। सीएम धामी ने अधिकारियों को जोशीमठ पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्थापन के लिए वहां के लोगों से मिलकर सुझाव लिये जाएं। जिलाधिकारी चमोली स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर शासन को रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जिन लोगों को विस्थापित किया जायेगा, उनके लिए सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Related posts

Uttarakhand Cabinet minister Chandan Ramdas Passes Away : उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता के अचानक निधन से पीएम मोदी, सीएम धामी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक

admin

चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर होटल संचालकों में नाराजगी

admin

पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह 7:30 बजे बाबा बद्रीनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

admin

Leave a Comment