राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार, 2017 बैच के HAS अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत (बिजली) नियामक आयोग, शिमला में सचिव नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालते ही सुनील वर्मा अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
वहीं, विपिन कुमार को किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में सहायक आयुक्त के रूप में तैनाती दी गई है। इसके साथ ही 2022 बैच के HAS अधिकारी केशव राम को कांगड़ा जिले के फतेहपुर स्थित ब्यास डैम प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, 2022 बैच की HAS अधिकारी पूजा को सोलन जिले के अर्की में सहायक सेटलमेंट अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
साल 2025 बैच के HAS अधिकारी विवेक कुमार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सहायक आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है। यहां पहले से कार्यरत जगदीप सिंह को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्यक्षमता और प्रशासनिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

