आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की, अब तक 42 नामों का हो चुका एलान  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की, अब तक 42 नामों का हो चुका एलान 

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी सियासी जमीन तलाश रहे हैं। राज्य में अभी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की कोई भी लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए हमने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। पार्टी ने आज एक बार फिर अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। आज जारी की गई इस लिस्ट में 18 आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। ‌ इससे पहले आप ने पहले जारी की गई सूची में 24 अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर जारी की गई दूसरी सूची की जानकारी दी है। इस प्रकार आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में 42 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। ‌बता दें कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं। इस प्रकार से अभी पार्टी को 28 प्रत्याशियों की और घोषणा करनी है।  

Related posts


चार धाम में अब नई व्यवस्था, बाबा केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन करने के समय में किया बदलाव

admin

देवभूमि में आज विपक्ष की बिसात, देहरादून में राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस करेगी चुनावी शंखनाद

admin

Uttarakhand बद्रीनाथ धाम के चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेद चादर, तापमान गिरा,  श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

admin

Leave a Comment