Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म


चार धाम में अब नई व्यवस्था, बाबा केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन करने के समय में किया बदलाव

चार धाम में बाबा केदारनाथ धाम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालु ध्यान दें। बद्री-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के समय में बदलाव किया है। जिसके तहत अब दर्शन करने के समय में 4 घंटे कटौती की गई है।पहले जहां श्रद्धालु सुबह 4 बजे से रात्रि 11 बजे बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे, वहीं अब सुबह 5 बजे से केदारनाथ मंदिर में दर्शन शुरू होंगे और सांयकालीन आरती व श्रृंगार दर्शन के बाद रात्रि को नौ बजे मंदिर को बंद किया जा रहा है। बता दें कि इस साल 6 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। इस बार चार धाम में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे। लेकिन मानसून के शुरू होते ही अब श्रद्धालुओं की संख्या घटने लगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के समय में 4 घंटे की कटौती की गई है। 

Kedarnath Dham timing change

Leave a Comment