Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अधिकारियों के अवकाश पर सीएम धामी ने 3 महीने की लगाई रोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए राज्य के अफसरों की छुट्टी पर 3 महीने तक रोक लगा दी है। मंगलवार को सीएम धामी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारा प्रदेश आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है इसलिए आगामी मानसून सीजन में अगले 3 माह अधिकारियों को अवकाश (अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर) नहीं दिया जाएगा। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि आपदा की स्थिति में त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य हेतु तैयार रहें।

Leave a Comment