August 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में आम आदमी पार्टी ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, यह किए चुनावी वायदे



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने यह घोषणा पत्र जारी किया। बता दें कि पार्टी ने इसे आम आदमी का गारंटी पत्र नाम दिया है। आम आदमी पार्टी के इस मेनिफेस्टो में पार्टी ने हर महिला को 1000 प्रतिमाह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने बिल माफ, बजट का 25 फीसदी शिक्षा पर खर्च, प्रतिमाह 5000 बेरोजगारी भत्ता, हर साल 10 लाख नौकरी, गन्ना व अनाज भुगतान 24 घंटे के अंदर, किसानों को मुफ्त बिजली और किसानों के पुराने कर्ज माफ जैसे वादे किए हैं। इसके अलावा बजट के चौथाई भाग शिक्षा के क्षेत्र में खर्च करने का वादा, जनलोकपाल, अधिवक्ताओं, यूपी के शहीद जवानों और पुलिसकर्मियों को लेकर भी कई बड़े वादे भी आप के घोषणा पत्र में शामिल हैं।

Leave a Comment