Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में मायावती ने तीसरी लिस्ट में घोषित किए गए दो बसपा उम्मीदवारों को बदला

उत्तर प्रदेश में बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को अचानक घोषित किए गए तो उम्मीदवारों को बदल दिया है। बिजनौर जिले की धामपुर सीट से पहले घोषित किए गए उम्मीदवार कमाल अहमद को हटाकर मूलचंद चौहान को टिकट दे दिया गया है। वहीं बरेली जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट पर भी नाम परिवर्तन करते हुए मायावती ने पहले घोषित किए गए हाजी चांद बाबू मलिक को हटाकर उनकी जगह पर मोहम्मद रिजवान को नया उम्मीदवार बनाया है। बरेली जिले की ही एक अन्य सीट नवाबगंज से युसूफ खान को उतारा है, वहीं बरेली की फरीदपुर सीट से शालिनी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बरेली जिले की मुख्य सीट बरेली से ब्राह्मण उम्मीदवार ब्रह्मानंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट से चंद्रकेतु मौर्य को हाथी के चुनाव चिन्ह पर मायावती ने मैदान में उतारा है।

Leave a Comment