August 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की जारी की चौथी लिस्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार रात अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी । जारी की सूची में 40 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। इस बार आप ने 13 स्नातक, आठ परास्नातक, पांच एलएलबी, दो एमबीए, एक पीएचडी और एक डॉक्टर के अलावा 10 इंटर पास प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चौथी उम्मीदवारों की लिस्ट में सभी जाति व वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Leave a Comment