August 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार रात अपने आठ और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। ‌ जारी की गई लिस्ट में भाजपा ने कानपुर देहात के रसूलाबाद से पूनम संखवार, एटा जिले की मारहरा सीट से वीरेंद्र वर्मा, कासगंज जिले की विधानसभा पटियाली से ममतेश शाक्य और अमांपुर से हरिओम वर्मा, मैनपुरी जिले की किशनी सीट से प्रियारंजन आशु दिवाकर और इटावा जिले की भरथना विधानसभा क्षेत्र से सिद्धार्थ शंकर दोहरे को मैदान में उतारा है। औरैया, कानपुर देहात, एटा, कासगंज, मैनपुरी और इटावा जिलों में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा।

Leave a Comment