विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की एक और सूची - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की एक और सूची

आम आदमी पार्टी ने आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने आज अपने 9 अन्य प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की। जिसमें गढ़वाल से पांच जबकि कुमाऊं से 4 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने टूट कर इसकी जानकारी दी। आज जारी की गई आम आदमी पार्टी की लिस्ट में पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग उत्तम भंडारी, सहसपुर भरत सिंह, मसूरी श्याम बोरा, झबरेड़ा राजू बिराटिया, डीडीहाट दीवान सिंह मेहता, लाल कुआं चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता आनंद सिंह राणा और खटीमा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक कुल 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। राज्य में 70 सदस्यीय विधान सभा सीट को देखते हुए अभी पार्टी 19 और प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। ‌

Related posts

नए वैरियंट JN.1 कोरोना को लेकर उत्तराखंड सरकार सतर्क , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

admin

धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

admin

महाराष्ट्र में कुत्तों और बंदरों के बीच चला आ रहा गैंगवार खत्म, जानिए कैसे पकड़ा गया आरोपी 

admin

Leave a Comment