August 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में छह महीने से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे ‘नेताजी’ को जब टिकट नहीं मिला तो खूब रोए

उत्तर प्रदेश में छह महीने से मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की खूब जोर-शोर से तैयारी कर रहे बसपा नेता अरशद राणा को ऐनमौके पर पार्टी सुप्रीमो मायावती ने टिकट देने से इनकार कर दिया। इस बात को अरशद राणा सहन नहीं कर पाए और फूट-फूट कर रो पड़े। राणा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह मायावती पर कई गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। बसपा नेता अरशद राणा ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए होर्डिंग लगाने के बावजूद उन्हें आखिरी वक्त में टिकट से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनसे यूपी चुनाव में टिकट देने का वादा किया था। लेकिन ऐन मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से मना कर दिया गया है। जबकि मैं पिछले कई महीनों से क्षेत्र में तैयारियों में जुटा हुआ था। 

Leave a Comment