बागेश्वर में बनेगा अत्याधुनिक स्टेट गेस्ट हाउस, सीएम धामी की घोषणा पर तेजी से शुरू हुई कार्रवाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बागेश्वर में बनेगा अत्याधुनिक स्टेट गेस्ट हाउस, सीएम धामी की घोषणा पर तेजी से शुरू हुई कार्रवाई




देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जल्द ही एक आधुनिक और सभी सुविधाओं से युक्त राज्य अतिथि गृह (स्टेट गेस्ट हाउस) का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए राज्य संपत्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को सचिवालय में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में परियोजना की प्रगति और कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

बैठक में बागेश्वर के ग्राम ठेलापालन में प्रस्तावित स्टेट गेस्ट हाउस के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान आवश्यकताओं के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके।

परियोजना में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए, इसके लिए डॉ. आर. राजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, बागेश्वर को निर्देशित किया कि डीपीआर के साथ स्थल चयन समिति की रिपोर्ट, जिला प्राधिकरण से प्राप्त ले-आउट स्वीकृति तथा अन्य सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुमोदन भी संलग्न किए जाएं।

सचिव ने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत संचालित की जा रही है, इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि गेस्ट हाउस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे भविष्य में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Related posts

हिमालयी आपदाओं से निपटने को बढ़ा कदम: उत्तराखण्ड-हिमाचल प्रदेश के बीच आपदा प्रबंधन में सहयोग मजबूत करने पर सहमति

admin

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की विकास यात्रा और पर्यटन संभावनाओं से कराया परिचय

admin

Weather Alert प्राकृतिक आपदा : इस साल भी बारिश उत्तराखंड-हिमाचल में बरसा रही कहर, भारी नुकसान, कई सड़कें बंद और जरूरी सेवाएं बाधित, देखें वीडियो, हिमाचल के इन छह जिलों में बारिश की चेतावनी

admin

Leave a Comment