Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के मेघालय दौरे के एक दिन बाद ही कांग्रेस की विधायक एंपरीन लिंगदोह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, पार्टी पर उठाए सवाल

भारत जोड़ो यात्रा में उत्साहित कांग्रेस को आज देश के नॉर्थ ईस्ट में बड़ा झटका लगा है । मेघालय की कांग्रेस विधायक एंपरीन लिंगदोह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिंगदोह ने कांग्रेस पर सवाल भी उठाए हैं। यहां आपको बता दें कि 1 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय और त्रिपुरा की यात्रा की थी। उसके बाद ही सोमवार 19 दिसंबर 9:20 पर कांग्रेस पार्टी की विधायक ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर कांग्रेस से औपचारिक इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने इस्तीफे का पत्र ट्वीट किया, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को टैग किया है।

एंपरीन लिंगदोह मेघालय के ईस्ट शिलांग से विधायक हैं। लिंगदोह ने लिखा- पार्टी ने मुझे बहुत समर्थन दिया। इसके लिए मैं आभारी हूं। हालांकि, पार्टी के अंदर हाल में हुए घटनाक्रमों ने मुझे यकीन दिलाया है कि इसने अपनी दिशा खो दी है। पार्टी और नेतृत्व को इस पर विचार करने की जरूरत है। आत्मनिरीक्षण के सच्चे और ईमानदार प्रयास विफल रहे हैं। लिंगदोह ने आखिर में लिखा, मेघालय के लोगों से पार्टी का संपर्क टूट गया है और मुझे अब यकीन नहीं होता है कि यह मेरे लिए उनकी सेवा करने का सबसे अच्छा मंच है। इसलिए गहरे अफसोस के साथ मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपने औपचारिक इस्तीफे के लिए लिख रही हूं।

Leave a Comment