Himachal assembly Winter session : बड़ी खबर : हिमाचल प्रदेश में 22 दिसंबर से होने वाला विधानसभा शीतकालीन सत्र आगे बढ़ाया गया, इसके साथ कई समारोह भी रद किए गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Himachal assembly Winter session : बड़ी खबर : हिमाचल प्रदेश में 22 दिसंबर से होने वाला विधानसभा शीतकालीन सत्र आगे बढ़ाया गया, इसके साथ कई समारोह भी रद किए गए


यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना भी जारी कर दी थी। लेकिन ऐन मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से सब कुछ आगे बढ़ाना पड़ा है। इसके साथ मंत्रिमंडल विस्तार की भी तारीख आगे खिसक गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह कई दिनों से हिमाचल की धरती से बाहर है। सुखविंदर सिंह राजधानी शिमला से 6 दिन पहले रवाना हुए थे। राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। ‌ यहां से वे सीधे राजधानी दिल्ली आ गए। दिल्ली में उन्होंने भाजपा हाईकमान और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद आज सुबह करीब 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखविंदर सिंह सुक्खू की मुलाकात होनी थी। लेकिन उससे पहले ही सुखविंदर
कोरोना पॉजिटिव हो गए।

जिसकी वजह से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे मुद्दों की तारीख आगे खिसक गई है। सीएम सुखविंदर सिंह के कोरोना आने के बाद हिमाचल विधानसभा के सत्र की तारीखों में बदलाव किया जाएगा। साथ ही 21 दिसंबर को कांगड़ा जिले में सीएम का स्वागत समारोह भी अब नहीं होगा। सीएम के प्रधान मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने बताया कि करीब 7 दिन तक सीएम सुखविंदर सिंह क्वारंटीन रहेंगे। इसलिए इन कार्यक्रमों को क्रियान्वित किया गया है। जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज पीएम मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन कोरोना जांच में सीएम कोरोना पॉजिटिव निकले। सख्त के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू पहली बार पीएम मोदी से आवेदन करने वाले थे।

Related posts

यादगार लम्हा : सैनिकों को गाना गाता देख “भावुक” हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी गुनगुनाने लगे, देखें वीडियो

केंद्रीय चुनाव आयोग आज बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का करेगा एलान

admin

कनाडा में भारतीयों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, सावधान रहने के लिए किया सचेत

Leave a Comment