Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, वीडियो





रविवार दोपहर एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा करीब 1:30 बजे हुआ।

यह हादसा दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुआ है । शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास की इमारतों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है और कुछ लोग बचाव कार्य में भी मदद करते नजर आए। एक युवक को मलबे से सुरक्षित निकाले जाने की सूचना है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे में कुल कितने लोग फंसे हैं।



बिल्डिंग में चल रहा था हॉस्टल

बताया जा रहा है कि जिस इमारत के गिरने की घटना हुई, उसमें हॉस्टल संचालित किया जा रहा था। ऐसे में वहां रहने वाले छात्रों के भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक हॉस्टल में मौजूद लोगों की संख्या या किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



पिछले दो दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में हादसे के बाद आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। मौके पर दिल्ली प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं और पूरे हालात का जायजा ले रहे हैं।

फिलहाल बचाव दल मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। हादसे की वजह क्या रही, इसकी भी जांच की जा रही है। राहत और बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और संभावित हताहतों की सही जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Comment