Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

स्मृति परमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार



उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पीसीएस अधिकारी श्रीमती स्मृति परमार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ एडीएम देहरादून के कार्यों का भी निर्वहन करेंगी। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। श्रीमती परमार को एक अनुभवी और कुशल अधिकारी माना जाता है। उनके अतिरिक्त प्रभार संभालने से जनहित से जुड़े कार्यों तथा प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में और अधिक प्रभावशीलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment