Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand: सीएम धामी ने चार एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, चार धाम यात्रियों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी ज्यादा विस्तार देने के लिए एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के माध्यम से 4 एम्बुलेंस को राज्य को समर्पित किया है जिन्हे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से चारों 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये एम्बुलेंस राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के साथ साथ चारधाम यात्रा में भी राहत देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी संस्थाओं का जनहित में सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का अच्छा उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना बड़ी चुनौती होती है और ऐसी आधुनिक एम्बुलेंस जरूरतमंद मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आगामी धार्मिक आयोजनों, आपदा प्रबंधन और दूरस्थ क्षेत्रों में भी ये एम्बुलेंस काफी उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने भविष्य में हरिद्वार कुंभ और अन्य पर्वतीय जिलों के लिए भी CSR के तहत अतिरिक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

वहीं बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन एम्बुलेंस में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही अगले तीन वर्षों तक प्रत्येक एम्बुलेंस में डॉक्टर, नर्स, अटेंडेंट और चालक की व्यवस्था भी बैंक की ओर से की जाएगी। प्रारंभिक चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी।

Leave a Comment