Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

देवभूमि पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का सीएम धामी ने किया स्वागत, भाजपा नेताओं से की मुलाकात


एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचीं। ‌ यहां पर पुष्कर सिंह धामी ने मुर्मू का स्वागत किया।‌ इसके बाद देहरादून सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा विधायकों, मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को विजय होने की शुभकामनाएं दी। बता दें कि इसी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गईं। उन्हें जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर छोड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे।


‌

Leave a Comment