Wrestlers protest : बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों को 7 सदस्य कमेटी करेगी जांच, भारतीय कुश्ती महासंघ ने किया बड़ा फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Wrestlers protest : बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों को 7 सदस्य कमेटी करेगी जांच, भारतीय कुश्ती महासंघ ने किया बड़ा फैसला

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में 3 दिनों से जारी पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच शुक्रवार 20 जनवरी को भी घमासान जारी रहा। दिल्ली में ठंड के बावजूद पहलवान जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ से बृज भूषण शरण सिंह को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह ने साफ कह दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। इन सबके बीच खेल मंत्रालय भी इस मामले को जल्द ही खत्म करने में लगा हुआ है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार रात प्रदर्शनकारी पहलवानों से बात की। वह शुक्रवार शाम को भी एक बार फिर केंद्रीय खेल मंत्री ठाकुर ने इन पहलवानों से मिलकर मुलाकात की। कुश्ती महासंघ और पहलवानों में जारी गतिरोध के बीच में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बड़ा फैसला लिया है। IOA ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी के सदस्यों में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और 2 अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं।दिल्ली में जंतर-मंतर पर तीन दिन से पहलवान कुश्ती महासंघ के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। विनेश का कहना था कि मेरे संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं, जिनके साथ गलत किया गया है. वो सबूत के साथ भी सामने आ सकती हैं।इससे पहले खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को 72 घंटे में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए थे। हालांकि, शुक्रवार को बृजभूषण शरण सिंह की तरफ से जवाब दाखिल कर दिया गया है। इस संबंध में बृजभूषण के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने जानकारी दी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने भी एक नोटिस जारी किया था।

Related posts

Road Accident राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत

admin

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए मायावती ने आज ही बसपा का घोषित कर दिया प्रत्याशी

admin

गौतम अडानी अब “मीडिया में लगाएंगे बड़ा दांव”, “देश के इस न्यूज चैनल को खरीदने का किया एलान” इलेक्ट्रॉनिक-प्रिंट मीडिया के ऑफिसों में शुरू हुई हलचल

admin

Leave a Comment