मेघालय में अवैध कोयला खदान में ब्लास्ट, 16 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मेघालय में अवैध कोयला खदान में ब्लास्ट, 16 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Coal Mine Rescue : मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में वीरवार को ”अवैध” कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरंग ने यह जानकारी दी।

डीजीपी ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। हमने अब तक 16 शव बरामद किए हैं, लेकिन विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना में घायल एक व्यक्ति को एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे राज्य की राजधानी शिलांग रेफर कर दिया गया।

शक है कि यह विस्फोट उस जगह पर कोयला खनन की गतिविधियों के दौरान हुआ, जिसे एक गैर-कानूनी काम माना जा रहा है। जब पूछा गया कि क्या खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी, तो कुमार ने कहा कि हां, ऐसा ही लगता है।’

विस्फोट की वजह का पता अभी नहीं चला है, और इसकी जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 2014 में मेघालय में ‘रैट-होल’ कोयला खनन और खनन के दूसरे अवैज्ञानिक तरीकों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Related posts

जी न्यूज में ‘डीएनए’ प्रस्तुत करने वाले सुधीर चौधरी ने चौंकाते हुए शुरू की नई पारी

admin

विरोध करने का अनोखा तरीका, महिला सांसद चबा गईं “कच्चा बैंगन”, सदन में बैठे सांसदों की नहीं थमी हंसी, देखें वीडियो

admin

Karnatak assembly election exit Pol पूर्वानुमान : कर्नाटक में अधिकांश एग्जिट पोल ने कांग्रेस को दिखाई बढ़त, जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में हो सकती है, फाइनल परिणाम 13 मई को होंगे घोषित

admin

Leave a Comment