वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल होंगे निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल होंगे निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल अब केंद्रीय निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाएंगे। शनिवार 19 नवंबर शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। ‌अरुण गोयल 18 अगस्त 2020 को पद से इस्तीफा देने वाले अशोक लवासा की जगह लेंगे। अरुण गोयल पंजाब कैडर के 1985 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. अरुण गोयल को 31 दिसंबर 2022 को रिटायर होना था। अपनी रिटायरमेंट से महज 40 दिन पहले अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया था। कई साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे अरुण गोयल के इस्तीफे को राज्य और केंद्र सरकार ने एक दिन में ही स्वीकार कर लिया था। केंद्र सरकार ने अरुण गोयल की नियुक्ति के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया।

Related posts

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने खुद ही अपने आप से पूछा 

admin

Vande Bharat express train यूपी को मिलेगी आज एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे कई विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, छत्तीसगढ़ को भी देंगे सौगात

admin

OMG VIDEO Virat-Ishaan Bhangra dance : इंडिया ने आज बांग्लादेश को कराया ताकत का एहसास, “तूफानी डबल सेंचुरी” लगाने के बाद मैदान में ईशान किशन ने विराट कोहली के साथ जमकर किया “भंगड़ा डांस”, बांग्लादेशी खिलाड़ी देखते रहे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment