ब्रेकिंग : योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मिली एक और "बड़ी जिम्मेदारी" - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

ब्रेकिंग : योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मिली एक और “बड़ी जिम्मेदारी”

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज “विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। ‌इसके बाद आज ही विधान परिषद” में नया नेता का चुनाव भी आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अब विधान परिषद में नए नेता होंगे। बताया जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह ने व्यस्तता की वजह से विधान परिषद में नेता का पद छोड़ दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अब विधान परिषद में नेता चुन लिया गया है। पिछले महीने स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। ‌हालांकि अभी तक भाजपा ने उत्तर प्रदेश में नया अध्यक्ष घोषित नहीं किया है। ‌‌ बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं।

Related posts

आज शाम 6 बजे तक प्रमुख खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

Budget Session Rahul Gandhi Nirmala Sitaraman Laugh speech VIDEO : संसद में राहुल गांधी ने बजट के हलवे को लेकर बयान दिया तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आई हंसी और उन्होंने माथा पकड़ लिया, देखें वीडियो 

admin

OMG Horrified VIDEO : यह हादसा हमें सड़कों पर चलने का अलर्ट भी करता है : “ट्रक में लटकती हुई रस्सी में उलझे बाइक सवार की जान पर बन आई”, देखें खौफनाक वीडियो

admin

Leave a Comment