योगी आदित्यनाथ ने हर और गौरी को आवाज देकर बुलाया और दोनों ही दौड़े चले आए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

योगी आदित्यनाथ ने हर और गौरी को आवाज देकर बुलाया और दोनों ही दौड़े चले आए

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली पर्व पर अपने गृह नगर गोरखपुर के दौरे पर हैं। आज उन्होंने गोरखपुर में होली मनाई। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ शहर में स्थित चिड़ियाघर भी पहुंचे। यहां उन्होंने असम से आए हुए गैंडे हर और गौरी को बुलाया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवाज सुनकर दोनों ही भागे चले आए। ‌मुख्यमंत्री ने दोनों को केला खिलाया। हरी पत्तियां खिलाईं। उन्हें सहलाया। दुलार किया। उसके बाद दोनों गैंडे बाड़े में भीतर की तरफ चले गए। करीब 14 मिनट तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिड़ियाघर में गैंडे के बाड़े के पास रहे। वहां मौजूद लोगों ने इस अनोखे नजारे को देखा। बता दें कि योगी आदित्यनाथ यहां करीब एक घंटे रहे। ‌

Related posts

Stampede जीत के जश्न में मातम- जिम्मेदार कौन ?  : आईपीएल जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जश्न मनाने स्टेडियम पहुंची तो हजारों फैंस हुए बेकाबू, 11 की दुखद मौत, 50 लोग भगदड़ में दबकर घायल, बढ़  सकता है मृतकों का आंकड़ा, देखें दर्दनाक वीडियो

admin

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एम्स में भर्ती, अचानक है तबीयत खराब

admin

कॉमनवेल्थ में मीराबाई का स्वर्णिम जलवा, लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड

admin

Leave a Comment