टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे भी बारिश ने धो डाला, मेजबान ने सीरीज 1-0 से जीत ली - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे भी बारिश ने धो डाला, मेजबान ने सीरीज 1-0 से जीत ली

बारिश एक बार फिर भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे मैच में बाधा बन गई। तीन वनडे मैचों की सीरीज में दो मैच बारिश में दो डाले। ‌ पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हरा दिया था। ‌ इस प्रकार मेजबान 1-0 से सीरीज में आगे हो गया। ‌ बुधवार 30 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरे वनडे मैच टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई। वॉशिंगटन सुंदर (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर और कप्तान केन विलियमसन बिना खाता खोले क्रीज पर थे। फिन एलेन 57 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। दूसरा वनडे भी बारिश के कारण रद करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। इस मैच में अगर दो ओवर और हो गए होते तो न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती। किसी भी वनडे मैच में फैसला होने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवर का खेल होना जरूरी है। तीसरे वनडे में खेल रोके जाने के समय कीवी टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 50 रन आगे थी लेकिन, 20 ओवर पूरे नहीं होने के कारण नतीजा सामने नहीं आया।

Related posts

टीम इंडिया की किस्मत रूठी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगा बड़ा झटका

admin

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में ब्लास्ट, 5 लोग घायल

admin

Helicopter Crash उत्तराखंड में दुखद हादसा : हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत छह तीर्थ यात्रियों की मौत, एक घायल, सभी यात्री दर्शन करने गंगोत्री धाम जा रहे थे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment