Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
पर्यटन राष्ट्रीय

जारी किया शेड्यूल: हिमाचल के कुल्लू-धर्मशाला के लिए केंद्र सरकार ने हवाई सेवा को दी हरी झंडी, 3 साल से बंद थी

हिमाचल प्रदेश में हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ‌ देश में कोरोना महामारी के बाद करीब 3 सालों से बंद हिमाचल के कुल्लू-धर्मशाला के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। बता दें कि अगले महीने 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। इसके अगले दिन यानी 9 दिसंबर से एलायंस इंडिया कुल्लू धर्मशाला के लिए हवाई सेवा शुरू कर रहा है। ‌ हालांकि यह दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा करीब 2 महीने पहले ही शुरू हो जाती है लेकिन हिमाचल चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू हो गई थी। केंद्रीय चुनाव आयोग से मिली मंजूरी के बाद कंपनी ने कुल्लू और धर्मशाला के लिए हवाई सेवाओं का शेड्यूल तय कर दिया है। 8 दिसंबर को मतगणना के बाद कंपनी हिमाचल के इन दोनों पर्यटन स्थलों के लिए हवाई सेवा शुरू कर देगी।


राज्य सरकार के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने हिमाचल के 3 पर्यटन स्थलों शिमला, भुंतर और धर्मशाला के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मंजूरी दी है। बता दें कि हिमाचल में कुल्लू और धर्मशाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इन दोनों जगहों पर हर साल बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। ‌ ‌

Leave a Comment