हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भूस्खलन होने भी हुई शुरुआत, आवाजाही भी बाधित, मौसम विभाग ने 7 दिनों तक जारी किया बारिश का अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भूस्खलन होने भी हुई शुरुआत, आवाजाही भी बाधित, मौसम विभाग ने 7 दिनों तक जारी किया बारिश का अलर्ट


उत्तर भारत के राज्यों में मानसून प्रवेश कर गया है। आज शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी मानसून में एंट्री कर ली है। इसके साथ दिल्ली एनसीआर में भी मानसून में बारिश शुरू है। इस मौसम में पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हमेशा जोखिम भरा रहता है। यूपी में भी मानसून और आगे बढ़ा है। हिमाचल प्रदेश में दक्षिण- पश्चिमी मानसून ने शुक्रवार को दस्तक दी।




शिमला शहर सहित किन्नौर, सिरमौर और मंडी जिला के कुछ क्षेत्र में भी मानसून पहुंच गया है। अगले दो से तीन दिनों में दूसरे जिले भी कवर हो जाएंगे। इस बार मानसून पांच दिन पहले आया है। हिमाचल में मानसून एंट्री की नॉर्मल डेट 25 जून है। मानसून की एंट्री के साथ ही आज कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। इससे कई जगह लैंडस्लाइड हुआ। शिमला के जुब्बल-कोटखाई में त्यूणी-हाटकोटी सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया है जिसकी वजह से यहां पर आवाजाही बाधित हुई है, वहीं शिमला के जतोग कैंट में भी लैंडस्लाइड हुआ है। इस हादसे में एक पिकअप गाड़ी को नुकसान हुआ है। वहीं मंडी जिले में भी पंडोह में स्कूल में भारी बारिश के चलते पानी भर गया जिसकी वजह से बच्चों को और टीचर्स को परेशानियों को सामना करना पड़ा। शुक्रवार को कांगड़ा और मंडी जिले में सुबह से लगातार बारिश दर्ज की जा रही है।


माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 20, 21 व 24 जून को राज्य के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही तेज बरसात का दौर जारी है।


जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, दौसा, बूंदी सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक अंधेरा छा गया और तेज बरसात शुरू हो गई।हरियाणा के पंचकूला में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रात से प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा।

Related posts

इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए दुखद हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, मरने वालों में 12 महिलाएं, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख, एनडीआरएफ समेत पूरा प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुटा

admin

नेशनल एंटी-टेररिज्म डे : आतंकवाद ने देश को कई बार चोट पहुंचाई, इस दिवस को मनाने की ऐसे हुई  शुरुआत

admin

हिमाचल में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा मकान और दुकान बहा ले गई, धर्मशाला के खनियारा बाजार में हुआ भारी नुकसान

admin

Leave a Comment