एनडीए में लौटेगा अकाली दल? पीएम मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात ने बढ़ाईं सियासी अटकलें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 7, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

एनडीए में लौटेगा अकाली दल? पीएम मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात ने बढ़ाईं सियासी अटकलें

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद भाजपा और अकाली दल के पुराने गठबंधन की वापसी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।


मुलाकात के बाद सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ पंजाब की कानून-व्यवस्था, राज्य में चल रही सरकारी योजनाओं और कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।


इस मुलाकात पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा, “ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे।” इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या “चंदा चोर पार्टी” और “बेअदबी पार्टी” फिर से गठबंधन करने जा रही हैं।


गौरतलब है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब में तीन बार सरकार बना चुका है। हालांकि, सितंबर 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
अब प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद एक बार फिर दोनों दलों के संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों दलों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Related posts

BREAKING NEWS: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

admin

Raksha Bandhan 2026: राखी की डिलीवरी होगी और तेज, डाक विभाग ने शुरू की विशेष सेवा

admin

Guru Purnima 2026: प्रीति योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, जानें पूजा का मुहूर्त और धार्मिक महत्व

admin

Leave a Comment