वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से फिर बिगड़ा मौसम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
मौसम

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से फिर बिगड़ा मौसम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट



उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी-बारिश की चेतावनी जारी की। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी संभव है।हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी, पंजाब और चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ओडिशा में 18 फरवरी तक कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में 17 और 18 फरवरी को वर्षा की संभावना है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू में बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को कुछ जगहों पर बर्फबारी भी संभव है।

जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी को श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में बारिश के आसार हैं। राजस्थान में दोपहर तक मौसम साफ रह सकता है, लेकिन बाद में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Related posts

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ी सर्दी और पर्यटकों की भीड़

admin

दिल्ली में बिगड़े हालात : सीएम केजरीवाल ने कहा- इतनी अधिक बारिश के लिए राजधानी का सिस्टम तैयार नहीं, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

admin

Kishtwar Tragedy मचैल माता यात्रा पर दर्दनाक त्रासदी : किश्तवाड़ के चशोटी में बादल फटा, श्रद्धालुओं के टेंट-बसें बहीं, 52 की मौत, सैकड़ों लापता, रेस्क्यू जारी, वीडियो

admin

Leave a Comment