"स्वागत है महामहिम", भाजपा खेमे में छाया जश्न का माहौल, पीएम मोदी और जेपी नड्डा बधाई देने के लिए पैदल चलते हुए द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 2, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

“स्वागत है महामहिम”, भाजपा खेमे में छाया जश्न का माहौल, पीएम मोदी और जेपी नड्डा बधाई देने के लिए पैदल चलते हुए द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे, देखें वीडियो

president dropadi murmu win: राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के लिए सुबह से ही पूरे देशभर की निगाहें लगी हुई थी। हालांकि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे संसद में वोटों की गिनती शुरू हुई। शाम करीब 8 बजे द्रौपदी मुर्मू नए राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। मुर्मू ने विपक्ष के यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हरा दिया है। आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने भी हार मान ली है। उन्होंने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा, द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे और बधाई दी। दोनों ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुर्मू की जीत पर ट्वीट भी किए हैं, उन्होंने लिखा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। जिस वक्त भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब भारत की बेटी जो कि अदिवासी समुदाय से आती हैं उनको राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू की जीत पर अमित शाह ने लिखा कि एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूं। वहीं जेपी नड्डा ने उनको बधाई देते हुए कहा कि जनजातीय समाज की महिला का राष्ट्रपति पद तक पहुंचना, देश के लिए स्वर्णिम क्षण हैं, मुझे विश्वास है कि आपके प्रशासनिक व सामाजिक कार्यो की दक्षता व अनुभव से राष्ट्र को अप्रतिम लाभ मिलेगा। मुर्मू को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत पर द्रौपदी मुर्मू को ट्वीट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

यह भी पढ़ें—

Related posts

PM Modi In Bihar पीएम मोदी ने बिहार के पूर्णिया में 40,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

admin

सपा विधायक सुभाष पासी को भाजपा में शामिल कर बोले स्वतंत्र देव सिंह, धनतेरस पर बड़ी उपलब्धि

admin

Mumbai terror attack : 26/11 के आज 14 साल : हर समय दौड़ने वाला सपनों का शहर मुंबई 14 साल पहले थम गया था, लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे

admin

Leave a Comment