Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

पीएम मोदी के उद्घाटन के 5 दिन बाद ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की धंसी सड़क, अधिकारियों में मचा हड़कंप, आनन-फानन में जेसीबी लेकर पहुंचे, देखें वीडियो

Bundelkhand expressway Road collapse video viral


16 जुलाई को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। 296 किलोमीटर लंबे यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट से राजधानी दिल्ली को कनेक्ट करता है। पीएम मोदी के उद्घाटन के 5 दिन बाद ही जालौन के पास एक्सप्रेस वे इस सड़क को करीब 3 फुट धंस गई। इसके बाद योगी सरकार के अधिकारियों में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में अफसरों ने जेसीबी मशीन लगाकर धंसी सड़क को ठीक कराया। फिलहाल कोई भी अधिकारी इस मामले में कहने से बच रहा है।

वहीं दूसरी ओर भारी बारिश भी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने का कारण माना जा रहा है। बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस को रिकॉर्ड समय में बनाया गया है साथ ही सीएम योगी ने इस एक्सप्रेस-वे को अपने ही निगरानी में बनवाया था। लेकिन अफसरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों की पोल खोल दी है। हालांकि अभी इस मामले में योगी सरकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन तय माना जा रहा है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बाद योगी सरकार पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर किया है।

सपा ने ने वीडियो ट्वीट करके कहा, ‘बारिश ने खोल दी अधूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेस-वे की पोल। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बारिश में निकला दम. अधूरे एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंडियों के लिए सौगात बताने वाली भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है। शर्म करो प्रचारजीवी सरकार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘ये है भाजपा के आधे-अधूरे विकास की गुणवत्ता का नमूना उधर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बड़े लोगों ने उद्घाटन किया ही था कि इधर एक हफ़्ते में ही इस पर भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे निकल आए। अच्छा हुआ इस पर रनवे नहीं बना।

यह भी पढ़ें–

Leave a Comment