उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, दो-तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, दो-तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

राजस्थान, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड में भी बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह के समय राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में बच्चों को स्कूल जाने में ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग में इसकी पहले ही चेतावनी जारी की थी। ‌उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में सुबह से ही धूप के दर्शन नहीं हुए बादल छाए रहे। सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम खराब बन हुआ है। सुबह की शुरुआत कई इलाकों में कोहरे के साथ हुई। वहीं अधिकतर इलाकों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि अभी दो-तीन दिन तक राज्य में हिमपात और बादल छाए रह सकते हैं। बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इससे ठंड बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं‌। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Related posts

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले: मुआवज़ा बढ़ा, भवन उपविधियों में संशोधन, नई योजनाओं को मंजूरी

admin

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्च

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

admin

Leave a Comment