Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 31, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए आज मतदान

देश के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े छात्र संघों में से एक, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए आज 18 सितंबर को मतदान होंगे केंद्रीय पैनल के चार प्रमुख पदों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में विश्वविद्यालय के लगभग 2.75 लाख छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीयू के 52 कॉलेजों और फैकल्टीज में EVM के जरिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग हो रही है। वोटों की गिनती और नतीजों का ऐलान 19 सितंबर को किया जाएगा।छात्रों की सुविधा के लिए वोटिंग को दो पालियों में बांटा गया है। डे शिफ्ट के कॉलेज छात्रों के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और ईवनिंग शिफ्ट के छात्रों के लिए दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोटिंग होगी।

Leave a Comment