Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी तीसरे चरण चुनाव में मतदान जारी, इन दिग्गज नेताओं की लगी प्रतिष्ठा दांव पर

आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसके साथ पंजाब में 117 सीटों के लिए एक चरण में आज मतदान हो रहे हैं। यूपी में तीसरे फेज की 59 सीटों पर वोटिंग जारी है। प्रदेश की 16 जनपदों की 59 विधानसभा सीटों पर कुल 627 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है। इस चरण में 2 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज इन जिलों में डाले जा रहे हैं वोट, उनमें औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज में होगा, ललितपुर, महोबा और मैनपुरी शामिल हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश के तीसरे चरण में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, एसपी सिंह बघेल, लुईस खुर्शीद, सतीश महाना, रामवीर उपाध्याय और पूर्व आईपीएस असीम अरुण की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सुबह 9 बजे तक 8.15 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया में 7.71 प्रतिशत, एटा में 10.11 प्रतिशत, इटावा में 6.82 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 5.89 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 9.79 प्रतिशत, हमीरपुर में 9.55 प्रतिशत, हाथरस में 7.62 प्रतिशत, जालौन में 9.57 प्रतिशत, झांसी में 7.65 प्रतिशत, कन्नौज में 10.16 प्रतिशत, कानपुर देहात में 6.18 प्रतिशत, कानपुर नगर में 5.79 प्रतिशत, कासगंज में 9.55 प्रतिशत, ललितपुर में 9.37 प्रतिशत, महोबा में 7.98 प्रतिशत, मैनपुरी में 11.03 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Leave a Comment