Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी तीसरे चरण चुनाव में वोट डालने को लेकर भाजपा की मेयर फिर आईं सुर्खियों में

आज यूपी में तीसरे चरण की 16 जिलों में 59 सीटों के लिए वोट जारी है। दोपहर 1 बजे तक 35.88% मतदान हो चुका है। आज चुनाव में कानपुर की भाजपा मेयर प्रमिला पांडे अचानक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गईं। रविवार सुबह कानपुर के हडसन मतदान केंद्र पर आज वोट डालने गईं मेयर प्रमिला पांडे ने भाजपा को वोट देते ईवीएम की फोटो शेयर कर दी। यह फोटो कुछ ही देर में वायरल हो गई। इसकी शिकायत पर कानपुर के जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रमिला पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए। बता दें कि प्रमिला कानपुर में तेजतर्रार छवि को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने कानपुर से सभासद से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। ‌उसके बाद वह भाजपा के टिकट पर मेयर बनी। प्रमिला मूल निवासी जौनपुर जिले की हैं लेकिन बहुत पहले ही वह कानपुर आ गई थीं। ‌वहीं इस बारे में मेयर प्रमिला पांडे ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मेरी तस्वीरें किसने क्लिक की हैं। उन्होंने कहा कि बूथ के अंदर फोन ले जाने की परमिशन कैसे दी गई मैं इसके लिए प्रशासन से शिकायत करूंगी।

Leave a Comment