Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent अपराध उत्तर प्रदेश

Video Mukhtar Ansari Dead : यूपी का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया, यूपी में जारी किया हाईअलर्ट

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। गुरुवार शाम को उसे जेल से बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।गुरुवार को देर शाम एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ गई। मुख्तार अंसारी बैरक में ही बेहोश होकर गिर गया, जिसे फौरन मेडिकल कॉलेज ले गया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत की खबर आने के बाद बांदा से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक हड़कंप मच गया। मऊ, गाजीपुर और वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्तार अंसारी का परिवार बांदा के लिए रवाना हो गया है।

Leave a Comment